फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   BJP-backed candidates have taken charge of the Sarkaghat Municipal Council.

Mandi News: भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने संभाली नगर परिषद सरकाघाट की कमान

Sat, 20 Jun 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
BJP-backed candidates have taken charge of the Sarkaghat Municipal Council.
पहली बार पार्षद बनीं 33 वर्षीय पुष्पा देवी चुनीं अध्यक्ष, लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित
विज्ञापन

धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर व सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर ने भी डाला वोट
नौ में से पांच मत भाजपा समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में पड़े, कांग्रेस को चार वोट मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नगर परिषद सरकाघाट के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर परिषद की कमान अपने हाथ में ले ली। शुक्रवार को आयोजित चुनाव में वार्ड-3 जमसाई की 33 वर्षीय पार्षद पुष्पा देवी अध्यक्ष तथा वार्ड-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद एडवोकेट लाल सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। दोनों ही पहली बार पार्षद चुने गए हैं और पहली बार ही परिषद के शीर्ष पदों तक पहुंचे हैं। अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के निर्वाचन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीएम एवं प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने की। बैठक में नगर परिषद के सभी सात पार्षद उपस्थित रहे। चुनाव प्रक्रिया में सरकाघाट विधायक दिलीप ठाकुर और धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने भी मतदान किया। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार शहरी निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के विधायक भी मतदान के पात्र होते हैं। अध्यक्ष पद के लिए वार्ड-4 कलश की पार्षद ललिता और वार्ड-3 जमसाई की पार्षद पुष्पा देवी मैदान में थीं। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए वार्ड-2 रामनगर के पार्षद अश्वनी कुमार तथा वार्ड-7 बैहड़-डबरोग के पार्षद लाल सिंह ने नामांकन दाखिल किया था।

मतदान में कुल नौ मत पड़े, जिनमें भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को पांच और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को चार मत मिले। इसके साथ ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद भाजपा समर्थित खेमे के खाते में चले गए। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र कुमार गौतम ने पुष्पा देवी को अध्यक्ष और लाल सिंह को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार में विजयी जुलूस निकालकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed