फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bills issued to 1300 people to collect property tax

Mandi News: संपत्ति कर वसूलने के लिए 1300 को जारी किए बिल

Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bills issued to 1300 people to collect property tax
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने संपत्ति कर वसूलने के लिए 1300 से अधिक लोगों को बिल जारी कर दिए हैं। नगर परिषद क्षेत्र में करीब 1800 से अधिक लोग हैं जो संपत्ति कर अदा करते हैं। अन्य को भी जल्द बिल जारी किए जाएंगे। संपत्ति कर के भुगतान के लिए 30 अप्रैल से 5 मई तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

अगर समयावधि के दौरान संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क अदा करना होगा। नगर परिषद सालाना करीब 28 लाख रुपये संपत्ति कर से एकत्रित करती है। शहरी क्षेत्र में संपत्ति कर अदा न करने वालों के घरों और व्यापारिक संस्थानों के बिजली पानी के कनेक्शन काटने की तैयारी नगर परिषद ने शुरू कर दी है। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कनिष्ठ अभियंता विपन कुमार ने बताया कि संपत्ति कर की वसूली को लेकर वार्ड स्तर पर बिल जारी कर दिए हैं। तय समय पर भुगतान करने पर राहत प्रदान की जाएगी। देरी पर दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।
विज्ञापन

....

शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए जरूरी है संपत्ति कर : ईओ
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के कार्यकारी अधिकारी एवं तहसीलदार डाॅ. मुकुल अनिल शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए संपत्ति कर की अदायगी बेहद जरूरी है। इससे हर वार्ड का चहुंमुखी विकास संभव हो पाता है। नगर परिषद क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए जो योजनाएं वार्ड पार्षदों ने तैयार कर रखी है उन्हें सिरे चढ़ाने के लिए संपत्ति कर से एकत्रित बजट भी राहत प्रदान करता है। लिहाजा सभी उपभोक्ता समय पर संपत्ति कर की अदायगी कर अपनी जिम्मेवारियों को निर्वहन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed