{"_id":"675dd0c3a30b1cc54504526e","slug":"bill-kaleshwar-temple-in-danger-due-to-mining-mandi-news-c-94-1-hmp1004-143250-2024-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खनन से बिल कालेश्वर मंदिर खतरे की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खनन से बिल कालेश्वर मंदिर खतरे की जद में
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। बिल कालेश्वर महादेव सुधार सभा कमेटी ने मंदिर परिसर के साथ हो अवैध खनन का विरोध किया है। मंदिर कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से प्रदेश सरकार से समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। कमेटी के प्रधान कृष्ण प्रसाद, उपप्रधान दौलत राम, सचिव हंसराज, सदस्यों सुरेश, अमर सिंह, रमेश चंद, ईश्वर दास आदि ने कहा कि बटाली गांव में स्थित ऐतिहासिक बिल कालेश्वर महादेव मंदिर को पांडवों ने बनाया है, ऐसा माना जाता है। महादेव ब्यास और कुनाह खड्ड के संगम स्थल पर स्थित है।
संगम स्थल पर स्थित मंदिर परिसर के साथ दिन-रात खड्डों से अवैध खनन हो रहा है। इससे मंदिर परिसर की सीढिय़ों से आना जाना मुश्किल हो गया है। बैसाखी और अन्य दिनों में बिल कालेश्वर महादेव मंदिर तीर्थ स्थल में स्नान करना पवित्र माना जाता है परंतु मंदिर के साथ हो रहे अवैध खनन के कारण हादसों का खतरा बना हुआ है। सीढिय़ों के साथ मंदिर की नींव भी कमजोर होने से गिर सकती है। खड्ड में मुक्तिधाम भी है। ऐसे में खड्ड में पड़े 10-10 फीट गड्ढों से लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2024 को खड्ड में भी अवैध खनन हुआ था तब स्थानीय गांववासियों और बिल कालेश्वर महादेव सुधार सभा कमेटी ने विरोध करने पर क्रशर मालिक और खनन अधिकारी से लिखित समझौता हुआ था परंतु पिछले कुछेक समय से खड्ड में अवैध खनन हो रहा है।
000