फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bhayarta Panchayat accused of corruption

Mandi News: भयारटा पंचायत पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bhayarta Panchayat accused of corruption
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र की भयारटा पंचायत में विधायक निधि के पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। यह आरोप स्थानीय पंचायत के दो महिला मंडलों ने पंचायत पर लगाए हैं। प्रगति महिला मंडल भयारटा की प्रधान गायत्री ठाकुर और रड़ा महिला मंडल की प्रधान शिवजा देवी ने स्थानीय पंचायत भयारटा के प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दोनों ने मामले में लेकर खंड विकास अधिकारी धनोटू से लिखित शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि विधायक नाचन ने 50-50 हजार रुपये महिला मंडलों के उत्थान के लिए सामग्री खरीदने को दिए थे।
विज्ञापन

उसमें गड़बड़झाला कर फर्नीचर इंड्रस्ट्री नेरचौक से लिए गए बिल में लगभग 15 से 20 हजार के सामान को 50 हजार रुपये का दर्शाया है। आरोप है कि 350 रुपये की कुर्सी 1280 रुपये में दी गई। दोनों महिला मंडलों की प्रतिनिधियों ने खंड विकास अधिकारी धनोटू से इस मामले की सही और निष्पक्ष जांच कर उन्हें सही सामग्री उपलब्ध करवाने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
महिला मंडलों की शिकायत मिली है। इसके आधार पर मामले की जांच की जाएगी तथा पंचायत प्रधान से भी जानकारी ली जाएगी। अगर जांच में कोई दोषी पाया गया तो जो उचित विभागीय कार्रवाई बनती है, वह अमल में लाई जाएगी।

-विवेक चौहान, कार्यकारी खंड विकास अधिकारी धनोटू

...
हमारे पास पूरे बिल बाउचर हैं। महिला मंडलों का सामान खरीदने में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। आरोप लगाने वाली महिला मंडल की प्रधानों को पंचायत निरीक्षक ने तीन मार्च को अपना सामान लेने को कहा है। इस मामले में राजनीति हो रही है।
-प्रिया जसवाल, प्रधान, ग्राम पंचायत भयारटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed