{"_id":"68fd0a627a59231899040bf9","slug":"bhagat-and-hemant-became-general-secretaries-of-the-kisan-morcha-drang-mandi-news-c-90-1-ssml1045-174047-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भगत और हेमंत किसान मोर्चा द्रंग के महामंत्री बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भगत और हेमंत किसान मोर्चा द्रंग के महामंत्री बने
Sat, 25 Oct 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। भाजपा किसान मोर्चा द्रंग के अध्यक्ष दीनानाथ ने मंडल पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। इसमें रेवत राम, पूर्व देव, बलबीर ठाकुर और छप्पे राम को उपाध्यक्ष, भगत राम और हेमंत कुमार को महामंत्री, जबकि राज कुमार को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया।
द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, भाजपा द्रंग मंडल अध्यक्ष राजू ठाकुर और किसान मोर्चा जिला मंडी अध्यक्ष दलीप कुमार बिष्ट के साथ विचार-विमर्श के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं। दलीप कुमार, सर्वजीत सिंह, जीवानंद और नाग राज को किसान मोर्चा का सचिव बनाया है। इसके अतिरिक्त सोम देव को कार्यालय सचिव, पदम ठाकुर को प्रवक्ता, संजय ठाकुर (चौकी भलेहड़) को सह-प्रवक्ता और नागेंद्र कुमार को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी है।
भगत राम बबलू को सोशल मीडिया संयोजक और प्रवीण कुमार को आईटी संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा बेली राम, नीलमणी, हरी सिंह, दयावंती, मनोज कुमार, चमन लाल, भीम सिंह, ध्यान सिंह और बलदेव को युवा मोर्चा द्रंग मंडल कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा द्रंग मंडल अध्यक्ष दीनानाथ ने कहा कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। विधायक पूर्ण चंद ठाकुर और भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू ठाकुर ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।