फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Benches were damaged before being installed in Taryaambali

Mandi News: तरयांबली में लगाने से पहले क्षतिग्रस्त कर दिए बेंच

Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Benches were damaged before being installed in Taryaambali
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत पीहड़-बेढलू के तरयांबली गांव के लोगों को पंचायत प्रतिनिधियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 3-4 माह पूर्व पंचायत की ओर से गांव में तीन बेंच लाए गए थे। उन्हें अभी तक सही जगह पर स्थापित नहीं किया गया है। स्थानीय निवासी नरेश कुमार, अशोक कुमार, लक्की, भोलाराम, दान सिंह, रमेश चंद आदि ने बताया कि बेंच स्थापित करने के लिए प्रधान और वार्ड पंच से आग्रह किया लेकिन बात नहीं सुनी जा रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों एक अज्ञात वाहन चालक ने रखे इन बेंचों को तोड़ दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि बेंच क्षतिग्रस्त होने के बाद जब उन्होंने प्रधान और वार्ड पंच से दोबारा संपर्क किया, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया कि बेंच लगाने वाला आनाकानी कर रहा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे नए बेंच लाकर स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए एक सप्ताह का समय मांगा है। दो हफ्ते बीत गए हैं लेकिन न बेंच आए और न ही कोई जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी पंचायत के आसपास की पंचायतों में कब से बेंच लगे हैं, जबकि पीहड़-बेढलू के निवासी मूलभूत सुविधा से भी वंचित हैं। ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप करने और जिम्मेदार पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पंचायत प्रधान रेणु देवी ने कहा कि मामला ध्यान में है। दो-तीन दिनों के भीतर क्षतिग्रस्त हुए बेंचों को बदल कर नए बेंच लगाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed