{"_id":"57aa0dba4f1c1bf05dee4580","slug":"bear-attack-on-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग के पुराणा गांव में महिला पर भालू का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग के पुराणा गांव में महिला पर भालू का हमला
मंडी
Updated Tue, 09 Aug 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चालक को रेस्कयू किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग की नांज पंचायत के पुराणा गांव में एक महिला पर जंगली भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का उपचार करसोग नागरिक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला रौटी देवी पत्नी सविंद्र कुमार अपने घर से दूध लेकर चोआ गांव के लिए गई। वहां से वापस आते समय छह बजे चोआ से कुछ दूरी पर उस पर जंगली भालू झपट पड़ा। मशक्कत के बाद महिला ने भालू का सामना करते हुए अपने आप को छुड़ाया और नीचे की तरफ भागी। महिला किसी तरह अपनी जान बचा कर घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने तुरंत 108 को सूचित कर घायल महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायल महिला का उपचार चल रहा है। करसोग थाना प्रभारी सुनील कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन