फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   bdo office record seel

धर्मुपर बीडीओ कार्यालय का रिकार्ड सील

Thu, 02 Jun 2016 10:18 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 02 Jun 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
bdo office record seel
धर्मपुर बीडीओ कार्यालय में रिकार्ड की जांच करते एसडीएम किशोरी लाल। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। एसडीएम धर्मपुर की किशोरी लाल ने उपायुक्त मंडी के आदेशों पर बीडीओ कार्यालय धर्मपुर का रिकार्ड सील कर दिया है। बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप चंबयाल की शिकायत पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बीडीसी अध्यक्ष कुलदीप चंबयाल ने दो माह पूर्व बीडीओ धर्मपुर के खिलाफ डीसी मंडी के समक्ष सरकारी कार्यों में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया था। जिस पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई अमल में

विज्ञापन

लाई है।


विकास खंड कार्यालय धर्मपुर में पहुंचकर एसडीएम किशोरी ने कार्यालय का रिकार्ड सील कर दिया। कुलदीप ने डीसी मंडी को भेजे शिकायत पत्र में छपाणु नाला में की गई चैनलाइजेशन, नए बनाए गए पंचायत समिति हाल, पंचायत समिति गेस्ट हाउस की मरम्मत, कार्यालय में एक से अधिक बार करवाई बिजली वायरिंग, शौचालय को गिराकर उसी स्थान पर शौचालय तैयार करने, मनमर्जी से पंचायतों को पैसा बांटने, पंचायत चुनावों से पहले पंचायत समिति के सदस्यों की प्रपोजल के बगैर लाखों रुपये अपनी मर्जी से बांट देने की शिकायत की थी। जिस पर वीरवार को एसडीएम धर्मपुर ने कार्रवाई करते हुए बीडीओ ऑफिस के रिकार्ड को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


वीरवार को साढ़े तीन बजे एसडीएम धर्मपुर की टीम ने बीडीओ कार्यालय पहुंच कर रिकार्ड को कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। करीब छह बजे सारे रिकार्ड को कब्जे में लेकर सील कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों और कार्यालय के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। उधर, एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल ने कहा कि रिकार्ड को सील कर लिया गया है। उपायुक्त मंडी के आदेशानुसार बीडीओ ऑफिस के रिकार्ड को सील किया गया है। शिकायत की गहनता से जांच की जाएगी। अनियमितताएं पाई गई तो इसकी रिपोर्ट उपायुक्त मंडी को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed