{"_id":"64453d4c0fbdebc8f7014b06","slug":"batch-wise-and-commissioned-recruitment-only-after-jbt-tet-exam-mandi-news-c-19-sml1039-131225-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जेबीटी टेट परीक्षा के बाद ही बैचवाइज और कमीशन वाली भर्ती करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जेबीटी टेट परीक्षा के बाद ही बैचवाइज और कमीशन वाली भर्ती करें
Sun, 23 Apr 2023 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 23 Apr 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
मंडी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हिमाचल बीएड बेरोजगार यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल बीएड बेरोजगार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौतम ने प्रदेश के दो लाख बीएड डिग्री धारकों को जेबीटी की भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने पर सरकार का आभार जताया। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यूनियन ने सरकार से मांग की कि आगामी जेबीटी की बैचवाइज या कमीशन वाली भर्ती को जेबीटी की टेट परीक्षा का आयोजन करवाने के बाद ही किया जाए।
उन्होंने सरकार से मांग की कि मंत्रिमंडल ने स्कूल लेक्चरर के जिन 530 पदों को भरने की मंजूरी दी है, उन्हें जल्द से जल्द विज्ञापित किया जाए। शेष खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाए। 2019 में पोस्ट कोड 721 के तहत जो परीक्षा आयोजित की गई थी उसमें 1135 बीएड धारकों को बाहर का रास्ता दिखाया था। इस मामले में भी सरकार जल्द से जल्द न्याय दे। कोरोना काल और न्यायालय विवादों के कारण बहुत सी भर्तियां प्रभावित हुई हैं। ऐसे में 45 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को एकमुश्त छूट दी जाए। सेवानिवृत्ति की आयु सीमा को बढ़ाया जाए। नई भर्ती एजेंसी का जल्द से जल्द गठन किया जाए। नए नियमों के तहत भर्ती करने की बातें भी कही जा रही हैं, जबकि पुराने नियमों के तहत ही सारी भर्तियां की जाएं। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गौतम, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र पाल, प्रेस सचिव अजय रांगड़ा, तृप्ता शर्मा, वंदना जंवाल, देवराज ठाकुर, अजय रत्तन, लेख राम, किशोरी लाल, सुरजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अंजना कुमारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।