फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bassi Project defeated Binwa Power House

Mandi News: बस्सी प्रोजेक्ट ने बिनवा पावर हाउस को हराया

Sun, 16 Nov 2025 06:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Bassi Project defeated Binwa Power House
एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में खेली जा रही बिजली बोर्ड की क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर में खेली जा रही हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बस्सी पावर हाउस की टीम ने जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्सी पावर हाउस की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 100 रन बनाए। बिनवा पावर हाउस की टीम 92 रन ही बना पाई। इस तरह बस्सी पावर हाउस की टीम ने आठ रनों के अंतर से जीत हासिल की।

प्रतियोगिता में पालमपुर सर्किल और गज पावर हाउस की टीम के बीच खेले गए दूसरे मैच में पालमपुर सर्किल की टीम विजेता रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए गज पावर हाउस की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में 108 रन का स्कोर बनाया। बाद में बल्लेबाजी करते हुए पालमपुर सर्किल की टीम ने 11 ओवरों में 110 रन बनाकर मैच जीत लिया। तीसरा मैच बनेर पावर हाउस और खोली पावर हाउस की टीमों के बीच मैच खेला गया। इसमें बनेर पावर हाउस की टीम विजेता रही। बनेर पावर हाउस की टीम ने पहले खेलते हुए 164 रन का स्कोर बनाया। खोली पावर हाउस की टीम 147 रन ही बना पाई। अगले सप्ताह रविवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान बस्सी प्रोजेक्ट की आवासीय अभियंता इंजीनियर दिप्ती भट्ट ने उपस्थिति दर्ज करवाकर प्रतियोगिता के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed