{"_id":"694c21c738e2a5c1670a0ab3","slug":"bar-association-furious-over-illegal-dumping-near-karsog-court-complex-mandi-news-c-90-1-mnd1001-180396-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: करसोग कोर्ट परिसर के समीप अवैध डंपिंग पर भड़की बार एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: करसोग कोर्ट परिसर के समीप अवैध डंपिंग पर भड़की बार एसोसिएशन
Thu, 25 Dec 2025 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Dec 2025 05:53 AM IST
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। करसोग न्यायालय परिसर के साथ नगर पंचायत करसोग की ओर से की जा रही कूड़ा डंपिंग को लेकर बार एसोसिएशन करसोग ने कड़ा रोष जताया। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और नगर पंचायत के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग उठाई।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कहा कि कोर्ट परिसर के आसपास कूड़ा डंप करना न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि इससे न्यायिक कार्य में बाधा के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं भी उत्पन्न हो रही हैं। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने नगर पंचायत करसोग को तुरंत नोटिस जारी किया। एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अवैध रूप से रखे कूड़े को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए तथा भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
एसडीएम ने बार एसोसिएशन को आश्वासन दिया कि नियमों के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बार एसोसिएशन ने प्रशासन से शीघ्र समाधान की उम्मीद जताते हुए अपना घेराव समाप्त किया।