फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Banks should accelerate loan disbursement: Deputy Commissioner

ऋण वितरण में तेजी लाएं बैंक : उपायुक्त

Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Banks should accelerate loan disbursement: Deputy Commissioner
जिले में कुल 5673.78 करोड़ रुपये के ऋण वितरित
विज्ञापन

समग्र विकास के लिए बैंक और विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मंडी में हुई जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकों से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और ऋण वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एससी-एसटी निगम और उद्योग विभाग के लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए बैंक अधिकारियों से समन्वय बढ़ाने को कहा।

बैठक में प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के तहत 31 मार्च तक जिले में कुल 5673.78 करोड़ रुपये का ऋण वितरित हुआ, जिसमें कृषि, उद्योग, अन्य प्राथमिकता और गैर-प्राथमिकता क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने डिजिटल फ्रॉड के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा आरसेटी की समीक्षा में बताया गया कि 1 जनवरी से 31 मार्च तक 12 प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 337 लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। वहीं नाबार्ड ने 2027-28 के पोटेंशियल लिंक्ड क्रेडिट प्लान की जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed