फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bank recovery case transferred to commercial court

Mandi News: बैंक रिकवरी का मामला कमर्शियल कोर्ट को स्थानांतरित

Sat, 28 Mar 2026 03:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Bank recovery case transferred to commercial court
मंडी। वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश मंडी की अदालत ने भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दायर वसूली वाद को कमर्शियल कोर्ट में स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं। यह मामला करीब 4.20 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली से जुड़ा है, जिसे अब जिला न्यायाधीश मंडी की अदालत में सुना जाएगा।
विज्ञापन

मामले के तथ्यों के अनुसार भारतीय स्टेट बैंक ने मुस्कान सेल्फ हेल्प ग्रुप एवं उसके सदस्यों के खिलाफ यह वाद दायर किया था। बैंक का आरोप है कि वर्ष 2011 में समूह के सदस्यों ने दो लाख रुपये का टर्म लोन लिया था, लेकिन निर्धारित शर्तों के अनुसार ऋण की अदायगी नहीं की गई। कई बार नोटिस देने के बावजूद ऋण खाते को नियमित नहीं किया गया, जिसके बाद बैंक को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि यह विवाद बैंकिंग लेन-देन से संबंधित है, जिसे कमर्शियल विवाद की श्रेणी में रखा जाता है। अदालत ने कमर्शियल कोर्ट अधिनियम 2015 के प्रावधानों और हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से जारी अधिसूचना (अगस्त 2025) का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई अब विशेष रूप से गठित कमर्शियल कोर्ट में ही की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि वाद की राशि तीन लाख रुपये से अधिक है, इसलिए इसे कमर्शियल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में स्थानांतरित करना आवश्यक है। इसी आधार पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश ने पूरा केस रिकॉर्ड जिला न्यायाधीश मंडी को भेजने के निर्देश दिए हैं।


इस आदेश के साथ अब इस पुराने ऋण विवाद की सुनवाई नए सिरे से कमर्शियल कोर्ट में होगी, जहां मामले का निपटारा कानून के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed