{"_id":"619546b4ac9ada1e850d9910","slug":"ban-on-trekking-of-parashar-barot-shikari-devi-mandi-news-sml390571411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराशर, बरोट, शिकारी देवी की ट्रेकिंग पर लगाई पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराशर, बरोट, शिकारी देवी की ट्रेकिंग पर लगाई पाबंदी
विज्ञापन
मंडी। सर्दियों को देखते हुए पराशर, बरोट, शिकारी देवी तथा कमरुनाग में ट्रेकिंग पर पाबंदी लगा दी गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में अध्यक्ष एवं उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने पुलिस, पर्यटन और वन विभाग को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सर्दियों के दौरान पराशर, बरोट, शिकारी देवी तथा कमरुनाग जाने वाले पर्यटकों और ट्रेकरों पर नजर रखें। किसी को भी ट्रेकिंग की अनुमति न दें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। बर्फबारी या अन्य किसी भी प्रकार की आपदा से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पूरी टीम को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
उन्होंने सर्दियों के दौरान भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बंद होने वाली सड़कों को खोलने, बिजली और पेयजल की व्यवस्था सुचारु रखने के लिए संबंधित विभागाधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी राजीव कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजीव सांख्यान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्मा सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
...
बिजली, पानी और इंधन उपलब्ध करवाने के निर्देश
सर्दियों के दौरान जिले के निचले क्षेत्रों में भारी बारिश होने के साथ-साथ ऊपरी इलाकों चौहारघाटी, सराजघाटी, शिकारी देवी, कमरुनाग क्षेत्र, रोहांडा, पंडार, बरोट, पराशर, थुनाग, जंजैहली तथा गाड़ागुशैणी सहित अन्य क्षेत्रों में अत्यधिक बर्फबारी एवं ओलावृष्टि की संभावना रहती है। अधिकारियों को क्षेत्रों में जन जीवन को सुचारु रखने और ग्रामीणों को बिजली-पानी एवं राशन उपलब्ध करवाने, ईंधन भंडारण, जीवन रक्षक औषधियों के साथ-साथ यातायात सहित हर प्रकार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सजगता से काम करने को कहा।
...
आपदा की स्थिति में दें सूचना
उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में तुरंत जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 01905-226201, 202, 203,204, अथवा टोल फ्री 1077 नंबर पर सूचित करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
0000