{"_id":"679d193745e25f18e70537d4","slug":"ban-on-supply-of-drinking-water-without-chlorine-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-146654-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में बिना क्लोरीन पेयजल सप्लाई पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में बिना क्लोरीन पेयजल सप्लाई पर लगाई रोक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जल शक्ति विभाग जोगिंद्रनगर ने जल भंडारण टैंकों से बिना क्लोरीन पानी की आपूर्ति पर रोक लगा दी है। विभाग के नए आदेशों के मुताबिक उपमंडल की लगभग 150 पेयजल योजनाओं से लाभान्वित हो रहे करीब 60 हजार उपभोक्ताओं को जलजनित रोगों से सुरक्षित बचाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
उपमंडल में जल शक्ति विभाग के 300 से अधिक जल भंडारण टैंकों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। अमूमन इस तरह की कार्रवाई जुलाई, अगस्त मानसून सीजन में अमल में लाई जाती हैं, लेकिन जोगिंद्रनगर में अभी यह एडवाइजरी जारी कर दी है। जोगिंद्रनगर में बीते वर्ष अगस्त में पीलिया फैला था। पीलिया के प्रकोप से कुछ लोगों की जान तक चली गई थी।
बताया जा रहा है कि शहर से करीब चार किलोमीटर दूर एक ताजा मामला जलजनित रोग का भी उजागर हुआ है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि किसी ने नहीं की है। इसी बीच एहतियातन जल भंडारण टैंकों में स्वच्छता बढ़ा दी गई है। जल शक्ति विभाग के सब डिविजन जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा, लडभड़ोल के अधिकारियों और कर्मचारियों से बीते दो दिन पहले हुई बैठक में जल भंडारण टैंकों में क्लोरीन की मात्रा बढ़ाने और पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल उठाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
....
जल भंडारण टैंकों से पानी की आपूर्ति बिना क्लोरीन न करने के निर्देश जारी किए गए हैं। पानी गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपलिंग प्रकिया में तेजी लाने, पेयजल स्रोत में स्वच्छता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।
-प्यारे लाल, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग डिविजन जोगिंद्रनगर