फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ban on selling firecrackers in Bagsyad, Janjaheli, Thunag and Chhatri markets

Mandi News: बगस्याड़, जंजैहली, थुनाग व छतरी बाजारों में पटाखे बेचने पर प्रतिबंध

Thu, 02 Nov 2023 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 02 Nov 2023 06:56 AM IST
विज्ञापन
Ban on selling firecrackers in Bagsyad, Janjaheli, Thunag and Chhatri markets
थुनाग (मंडी)। उपमंडल थुनाग के बाजारों में दिवाली के दिन पटाखे बेचने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कोई भी भीड़भाड़ वाले बाजार में कोई भी पटाखे नहीं बेच पाएगा। एसडीएम थुनाग ने पटाखे बेचने के लिए स्थान निर्धारित कर दिए हैं, इनके अलावा बाजार में पटाखे बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पटाखे बेचने के लिए लाइसेंस को भी अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
















एसडीएम थुनाग अमित कलथाईक ने कहा कि बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली और छतरी के बाजार भीड़भाड़ वाले हैं। दिवाली के दिनों में आतिशबाजी और पटाखे आदि बेचने वाली दुकानों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं। इनको ध्यान में रखते हुए पटाखे बेचने वाले विक्रेताओं को नियमों का पालन करना होगा और बाजार में दुकानदार किसी भी सूरत में पटाखे नहीं बचे सकेंगे।
विज्ञापन
















उन्होंने कहा कि जंजैहली बाजार में ग्राम पंचायत जंजैहली के बाहर का मैदान, छतरी बाजार में रेन शेल्टर से ब्रयोगी रोड और छतरी खड्ड जबकि बगस्याड़ में जहल खड्ड की ओर पटाखे बेचे जा सकेंगे। एसडीएम ने कहा कि इनके अलावा अन्य बाजारों के दुकानदार अपनी दुकान के बाहर यदि खुला स्थान उपलब्ध हो तो ही आतिशबाजी और पटाखे रख अथवा बेच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
















एसडीएम अमित ने कहा कि जो भी व्यक्ति और दुकानदार दिवाली पर पटाखे बेचना चाहता है, वह इसके लिए लाइसेंस जरूर बना बनवा लें। लाइसेंस 10 नवंबर से पहले एसडीएम कार्यालय थुनाग से बनवाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस पटाखे बेचते पाए जाने पर कानून कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed