फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ban on open cutting in Mandi-Takoli forelane for apple season

सेब सीजन के लिए मंडी-टकोली फोरलेन में ओपन कटिंग पर रोक

Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ban on open cutting in Mandi-Takoli forelane for apple season
मंडी। सेब सीजन तक चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर मंडी से टकोली तक फोरलेन निर्माण में ओपन कटिंग पर रोक लगाने के निर्देश डीसी मंडी ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को जारी किए हैं। बेतरतीब कटिंग से बार-बार लग रहे जाम और सड़क की खस्ताहाल को लेकर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

अब केवल उन्हीं स्थानों पर कटिंग होगी, जहां मलबे को सड़क में आने से रोके जाने और मलबा तुरंत हटाने के व्यापक इंतजाम होंगे। बिना इंतजाम के कटिंग नहीं की जा सकेगी। इसके लिए जिला प्रशासन विशेष टीम का गठन भी कर रहा है। वहीं कटौला-बजौरा वैकल्पिक मार्ग को भी दुरुस्त किया जाएगा। खस्ताहालत एनएच को सेब सीजन से पहले सुधारने के भी निर्देश जारी किए हैं ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना बागवानों को न करना पड़े।
विज्ञापन

ओपन कटिंग को रोकने के निर्देश एनएचएआई को जारी कर दिए हैं। साथ ही जिन स्थानों पर गढ्ढे हैं, उन्हें भी भरने को कहा गया है। पानी की निकासी के लिए भी उचित प्रबंध करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरिंदम चौधरी, डीसी मंडी
...
निर्देशों की अनुपालना की जा रही है। ओपन कटिंग का ध्यान रखा जाएगा। काम कर रही कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि व्यापक बंदोबस्त वाले स्थान पर ही कटिंग की जाए। मलबा सड़क पर फैलने के रोकने और उसे उठाने के तुरंत इंतजाम किए जाएं।
-नवीन मिश्रा, पीडी, एनएचएआई
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed