फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ban on entry of vehicles and playing cricket and football in Jawahar Park

Mandi News: जवाहर पार्क में वाहन के प्रवेश क्रिकेट-फुटबाल खेलने पर रोक

Mon, 29 Jul 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 29 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Ban on entry of vehicles and playing cricket and football in Jawahar Park
सुंदरनगर (मंडी)। नगर परिषद सुंदरनगर ने सलाह वार्ड स्थित जवाहर पार्क में वाहनों के प्रवेश, क्रिकेट और फुटबाल खेलने पर रोक लगा दी है। अब कोई व्यक्ति पार्क में वाहन ले जाता है अथवा खेलते हुए मिलता है तो नगर परिषद उसे पांच हजार रुपये जुर्माना लगाएगी। नगर परिषद के इस फैसले का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जवाहर पार्क में नगर परिषद ने करीब 30 लाख रुपये खर्च कर घास लगाया है। मगर रोजाना पार्क में कार, स्कूटी और बाइक चलाना सीखने वाले लोग पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कुछ युवा क्रिकेट और फुटबॉल खेलने भी पहुंचते हैं। इस कारण सैर करने वालों को चोट लगने का खतरा रहता है, वहीं घास भी खराब हो रहा है।
विज्ञापन

सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है जो अपने छोटे बच्चों को पार्क के खुले माहौल में लाते है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद से जवाहर पार्क को केवल सैर गतिविधियों के लिए ही मंजूरी देने की मांग की थी। स्थानीय लोगों और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए नगर परिषद ने अब जवाहर पार्क में गाड़ी चलाने और खेल गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद सुंदरनगर के कार्यकारी अधिकारी हितेश कुमार ने कहा कि जवाहर पार्क में अगर कोई वाहन चलाता, क्रिकेट व फुटबॉल खेल गतिविधि करते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ पांच हजार रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed