फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   balu school became the winner in marchpast

मार्चपास्ट में बालू स्कूल बना विजेता

Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
balu school became the winner in marchpast
मंडी के नगवाईं पाठशाला में अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में मार्चपास्ट के लिए तैयार छात्र। - फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। अंडर-19 छात्र वर्ग की खंडस्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नगवाईं में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में द्रंग हलके के विधायक जवाहर ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि जवाहर ठाकुर ने मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालू ने प्रथम स्थान हासिल किया।

दयोरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। इससे पहले विधायक जवाहर ठाकुर ने विद्यालय परिसर में नवनिर्मित परीक्षा हाल का लोकार्पण किया।
प्रधानाचार्य रहमत अली ने बताया कि प्रतियोगिता में पनारसा खंड की 21 पाठशालाओं के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर एसएमसी प्रधान भावना शर्मा, बीडीसी उपाध्यक्ष प्रेम दास, ग्राम पंचायत मशोरा के प्रधान नीलमणी शर्मा आदि गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed