फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Balika Sadan could not be connected to the sewerage line for three years

Mandi News: तीन साल से सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ पाया बालिका सदन

Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Balika Sadan could not be connected to the sewerage line for three years
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में बालिका देखभाल संस्थान को अभी तक सीवरेज कनेक्शन नहीं मिल पाया है। भवन के आसपास सीवरेज लाइन बिछाई गई है लेकिन भवन को सीवरेज सुविधा से नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन

संस्थान ने तीन साल पहले सीवरेज के कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कल्याण विभाग के तहत कई सालों से यहां पर बालिका देखभाल संस्थान का संचालन किया जा रहा है। इस संस्थान में असहाय और बेसहारा बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। अचरज की बात है कि इस संस्थान में आए दिन बड़े-बड़े अधिकारी निरीक्षण के लिए आते रहते हैं लेकिन संस्थान को सीवरेज सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

संस्थान के अधिकारियों से लेकर जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता को भी इसकी जानकारी है लेकिन कुछ नहीं किया जा रहा है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल ने बताया कि वह छुट्टी पर हैं। मामले की जल्द ही रिपोर्ट तलब की जाएगी। उधर जलशक्ति विभाग सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रजत शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में है। सहायक अभियंता को निर्देश दिए जाएंगे। जल्द संस्थान को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed