{"_id":"6a7b0dbea55499b38001e137","slug":"balichowki-khani-road-turns-into-a-quagmire-during-rains-mandi-news-c-90-1-mnd1023-208653-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बालीचौकी-खणी सड़क बारिश में दलदल में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बालीचौकी-खणी सड़क बारिश में दलदल में बदली
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बारिश के बीच श्रमदान कर रास्ता बहाल किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। आपदा के बाद से क्षतिग्रस्त बालीचौकी-खणी सड़क की हालत अब तक नहीं सुधरी है। हालिया बारिश से मार्ग जगह-जगह दलदल और मलबे में तब्दील हो गया है। मंगलवार को भारी मलबा व पत्थर आने से यातायात ठप हो गया। ग्रामीणों गोकुल चंद, तारा देवी, लता देवी और रक्षा देवी सहित अन्य ने बारिश के बीच श्रमदान कर रास्ता बहाल किया।
ग्रामीणों का कहना है कि यह मुख्य सड़क कई गांवों को जोड़ती है और हल्की बारिश में भी बंद हो जाती है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, व्यापारियों और बागवानों को परेशानी हो रही है। सेब सीजन नजदीक होने से ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि सड़क जल्द ठीक नहीं हुई तो वे विभागीय कार्यालय का घेराव कर आंदोलन करेंगे। उधर, लोक निर्माण विभाग बालीचौकी के एसडीओ भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि स्थिति की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। स्थायी मरम्मत के लिए विशेष बजट की मांग की गई है।