{"_id":"68ecef394565a93c9c02ea55","slug":"bal-school-mandi-won-the-title-in-basketball-mandi-news-c-90-1-ssml1024-172979-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बास्केटबाल में बाल स्कूल मंडी ने जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बास्केटबाल में बाल स्कूल मंडी ने जीता खिताब
विज्ञापन
अंडर-14 आयु वर्ग की खेलकूद स्पर्धा में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
छात्रा वर्ग हॉकी में कन्या स्कूल मंडी की टीम बनी विजेता
.......................
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कन्या मंडी में अंडर-14 आयु वर्ग की 40वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। समारोह में शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक हरि चंद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर अधीक्षक राजेश राव, अधीक्षक महेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्थानीय प्रधानाचार्य अनिल कटोच ने मुख्य अतिथि और अन्य काे सम्मानित किया।
शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता में हैंडबाल, बास्केटबाल, फुटबाल, हॉकी के मुकाबले हुए। छात्र वर्ग बास्केटबाल में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल मंडी प्रथम स्थान पर रहा। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरकाघाट दूसरे स्थान पर रहा।
फुटबाल में एनडीपीएस चौंतड़ा प्रथम और बाल स्कूल मंडी दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल में सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाल जोगिंद्रनगर प्रथम और एनडीपीएस चौंतड़ा दूसरे स्थान पर रहा। छात्रा वर्ग हॉकी में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या मंडी प्रथम व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुंदरनगर दूसरे स्थान पर रहा। बास्केटबाल में बलद्वाड़ा स्कूल प्रथम और कन्या स्कूल सरकाघाट दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इससे पहले उपनिदेशक ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मंडी के 11 स्कूलों के 174 खिलाड़ी छात्र और 86 खिलाड़ी छात्राओं ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के तेज सिंह, मोती राम, चंदन कटोच, मुकेश कुमार, इंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार, दुर्गा देवी, ठाकुर दास, संजय कुमार आदि उपस्थित रहे।
000