{"_id":"678cffeafa0b43bd6c0aa29a","slug":"baihana-defeated-padhar-by-44-runs-mandi-news-c-90-1-mnd1001-145743-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैहना ने पधर को 44 रन से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैहना ने पधर को 44 रन से दी मात
विज्ञापन
कर्ण कुंद्रा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्यअतिथि के साथ उपस्थित खिलाड़ी। संवा
बैहना (मंडी)। गुटकर में प्रथम करन कुंद्रा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी कुशल कुमार सकलानी ने किया। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच रविवार को भडयाल और बगला के बीच खेला गया। बगला ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 65 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी भडयाल की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भडयाल की टीम ने सात विकेट से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया।
दूसरा मैच पधर और बैहना के बीच हुआ। बैहना ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में सात विकेट खोकर 117 रन बनाए। लब्बू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी पधर की टीम आठ विकेट खोकर 73 रन ही बना पाई। बैहना के गेंदबाज मनु ठाकुर ने चार विकेट हासिल कर विरोधी टीम की कमर तोड़ कर रख दी। मनु ठाकुर को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।
तीसरा मैच हिमालयन बॉय कु्न्नू और कठलग के बीच खेला गया। कु्न्नू की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 80 रन बनाए। कठलग की टीम ने दो विकेट खो कर सात ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। हंसराज ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। प्रतियोगिता के आयोजक मनोज ठाकुर ने बताया कि फाइनल जीतने वाली टीम को 51 हजार तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
............