फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Badminton pair of Ameesha and Shivani won

Mandi News: बैडमिंटन अमीषा और शिवानी की जोड़ी जीती

Wed, 04 Jan 2023 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Badminton pair of Ameesha and Shivani won
मंडी जिला के सुंदरनगर स्थित एंजल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्म - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। एंजल पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय इंटर हाउस खेल प्रतियोगिता में डेजिन, पारस और श्रीजल प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट चुने गए। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर खंड स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश पंवर ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षक रोशन लाल ने बताया लड़कों के सब जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में येलो हाउस और ब्लू हाउस, लड़कियों की जूनियर वर्ग में ग्रीन हाउस और रेड हाउस, कबड्डी में ग्रीन और येलो हाउस, लड़कियों के वरिष्ठ वर्ग की कबड्डी में ब्लू हाउस और रेड हाउस ने क्रमश: विजेता व उप विजेता रहे।
विज्ञापन

लड़कों की जूनियर वर्ग की बैडमिंटन में ग्रीन हाउस के अर्नव और ब्लू हाउस के आयुष्मान, डबल्स में येलो हाउस के ओमकार और रवि और शिवम और तनीष की जोड़ी पहले और दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन सिंगल्स में ब्लू हाउस की तनीषा पहले और ग्रीन हाउस की सिया दूसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन डबल्स में अमीषा और शिवानी ने ब्लू हाउस की सिमरन और पलक को हराकर विजेता का खिताब जीता। वॉलीबाल में रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन एकल में कर्मण्य कौशल ने ग्रीन हाउस के डेजीन सैनी को हराया। सीनियर डबल मे रेड हाउस ने ग्रीन हाउस को हराया। प्रधानाचार्य सरू कौशल ने कहा कि मुख्य अतिथि डॉ. अविनाश पंवर ने सभी खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed