फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Bad weather is becoming an obstacle in delivering medicines through drones

Mandi News: खराब मौसम बन रहा ड्रोन से दवाइयां पहुंचाने में बाधा

Thu, 10 Jul 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bad weather is becoming an obstacle in delivering medicines through drones
थुनाग में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां भेजने की तैयारी करते एसडीआरएफ जवान। स्त्रोत एसडीआरएफ
मंडी। सराज में आई आपदा के बाद अब भी कई गांवों के लिए सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। लोगों का जीवन अस्त व्यस्त है। लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन आपदाग्रस्त दुर्गम इलाकों में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां पहुंचा रहा है। एसडीआरएफ की टीम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। खराब मौसम और तेज हवाएं ड्रोन से दवाइयां भेजने में बाधा बन रही हैं।
विज्ञापन

टीम के पास कई गांवों के लोग व्हाट्सएप के माध्यम से दवाइयों की मांग कर रहे हैं। वीरवार को टीम के पास पांच गांवों से दवाइयों के ऑर्डर आए थे लेकिन खराब मौसम और तेज हवाओं के चलते टीम क्योली, शिल्लीवादी और लेह नकटेरा गांव में ही दवाइयां पहुंचा पाईं। मौसम साथ दे तो टीम एक दिन में सात से दस जगह दवाइयां पहुंचा सकती है। ऑर्डर मिलने के बाद 10 मिनट में दवाइयों की डिलीवरी करवाई जा रही है।
विज्ञापन


ड्रोन को पायलट नवीन और राजेश गुलेरिया उड़ा रहे हैं। थुनाग के साथ लगते पांच किलोमीटर क्षेत्र तक दवाइयां ड्रोन के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं। एसडीआएफ की टीम सिर दर्द, बुखार, दस्त, उल्टियों की दवाइयां भेज रही है। बीपी, शुगर आदि के लिए एसडीएम थुनाग से संपर्क करने को कहा जा रहा है। इसके बाद ही दवाइयां भेजी जा रही हैं। एसडीआरएफ की टीम शुक्रवार को लंबाथाच और जंजैहली में ड्रोन के माध्यम से दवाइयां वितरित करेगी। आपदा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रभावितों की मदद के लिए प्रशासन गंभीर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed