{"_id":"61f031879fd8da3bae678310","slug":"baba-kamalah-temple-will-be-connected-by-ropeway-mahendra-mandi-news-sml39773018","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा कमलाह मंदिर को रोप-वे से जोड़ा जाएगा : महेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा कमलाह मंदिर को रोप-वे से जोड़ा जाएगा : महेंद्र
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रसिद्ध कमलाह बाबा मंदिर के परिसर को रोप-वे से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। एशियन विकास बैंक के माध्यम से रोप-वे के लिए सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। अधूरे पड़े विकास कार्यों को भी चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाएगा।
यह बात जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कमलाह में कही। उन्होंने पंचायत कमलाह में 60 लाख रुपये की लागत से विकसित होने वाले खेल मैदान का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कमलाह फोर्ट में खेल मैदान के बन जाने से युवाओं को बास्केटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन आदि कई खेल सुविधाएं सुनिश्चित होंगी।
कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में विकास की एक नई गाथा लिखी जा रही है। जलशक्ति मंत्री ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का एक नया इतिहास लिखा जा रहा है। स्थानीय पंचायत की मांग पर कमलाह में संयुक्त कार्यालय भवन परिसर एवं पार्किंग निर्मित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इससे पहले कमलाह पहुंचने पर जलशक्ति मंत्री का स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर, प्रधान कमलाह सलेंद्र कुमार, उपप्रधान वसंत सिंह, बीडीसी सदस्य बसंत सिंह, चंद्रमणी सकलानी, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी नरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।