फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baba Bhootnath Temple has become a center of attraction, with daily darshan of various forms taking place.

Mandi News: बाबा भूतनाथ मंदिर बना आकर्षण का केंद्र, रोजाना हो रहे विभिन्न स्वरूपों के दर्शन

Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Baba Bhootnath Temple has become a center of attraction, with daily darshan of various forms taking place.
मंडी में बाबा भूतनाथ मंदिर में माखन से चौमुखा महादेव मंदिर मंदसौर का उकेरा स्वरूप। संवाद
मंडी। जैसे-जैसे महाशिवरात्रि की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे छोटी काशी के भक्तों की उत्सुकता और उल्लास भी बढ़ता जा रहा है। मंडी शहर के सबसे प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर में तारा रात्रि के बाद से भक्तों का तांता लगा हुआ है। कारण, यहां होने वाले भगवान शिव के अनेकों स्वरूपों के दर्शन हैं।
विज्ञापन

दरअसल तारा रात्रि से भूतनाथ मंदिर में भगवान शिव की पिंडी पर माखन का लेप चढ़ाया गया है और उस लेप पर रोजाना भोले बाबा के विभिन्न स्वरूपों को उकेर कर भक्तों को दर्शन करवाए जा रहे हैं। यह दर्शन भक्तों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बने हुए हैं। तारा रात्रि से रोजाना भूतनाथ मंदिर दर्शनों के लिए आ रही आंचल ठाकुर ने बताया कि उन्हें रोजाना भगवान भोले नाथ के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन हो रहे हैं। वे रोज यहां आकर पूजा अर्चना करके भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं।
विज्ञापन

बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि बाबा भूतनाथ की पिंडी पर माखन का लेप यानी घृत मंडल चढ़ाने की परंपरा सदियों पुरानी है और आज भी इस परंपरा का छोटी काशी मंडी में पूरे उत्साह व हर्षोल्लास के साथ निर्वहन किया जा रहा है। भगवान शिव श्रृष्टि के रचियता हैं और पूरे भारत व विदेशों में उनके अनेकों स्वरूप और मंदिर विराजमान हैं। उन सभी स्थानों तक पहुंच पाना सभी के लिए संभव नहीं होता। इसलिए घृत मंडल पर उनकी आकृतियां उकेर कर भक्तों को एक ही स्थान पर उनके विभिन्न स्वरूपों के दर्शन करवाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि बाबा भूतनाथ की पिंडी पर माखन का यह श्रृंगार शुरू होने के बाद ही छोटी काशी में महाशिवरात्रि के सभी शुभ कारज शुरू हो जाते हैं। छोटी काशी का अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव विश्व प्रसिद्ध है जो कि इस बार 16 से 22 फरवरी तक मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed