फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Baba Bhootnath appeared as Kalleshwar Mahadev

Mandi News: कल्लेश्वर महादेव के रूप में नजर आए बाबा भूतनाथ

Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Baba Bhootnath appeared as Kalleshwar Mahadev
मंडी के बाबा भूतनाथ मंदिर में ​शिवलिंग पर मक्खन से उकेरा कल्लेश्वर महादेव कर्नाटक का स्वरूप।
मंडी। छोटी काशी के प्राचीन बाबा भूतनाथ मंदिर के शिवलिंग पर मक्खन से कर्नाटक के कल्लेश्वर महादेव का स्वरूप उकेरा गया। बाबा भूतनाथ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती ने बताया कि हरपनहल्ली के निकट बड़ागिरी के कल्लेश्वर मंदिर की बाहरी दीवारों पर भी मूर्तियां हैं जैसे मध्य प्रदेश के खजुराहो में मूर्तियां हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि इसे कर्नाटक के खजुराहो नाम से जाना जाता है। मूर्तियां बेलूर हलेबिडु मंदिरों के समान हैं। कर्नाटक अपनी विविध संस्कृति और वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यह एकमात्र स्थान है जो विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भारतीय मूर्तिकला से परिचित करवाता है। कल्लेश्वर मंदिर ऐसे ही अनोखे मंदिरों में से एक है। मंदिर चार शैलियों में बनाया गया है। मंदिर में एक काले पत्थर सूर्यनारायण की मूर्ति के साथ संगदादेवी और षडदेवी की शानदार मूर्तियां हैं। भक्त सूर्य की पहली किरण कल्लेश्वर लिंगम पर पड़ते हुए देखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed