फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness was raised against drug addiction in Lohara School

Mandi News: लोहारा स्कूल में नशे के खिलाफ जगाई अलख

Sat, 25 Apr 2026 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 04:29 PM IST
विज्ञापन
Awareness was raised against drug addiction in Lohara School
बैग-फ्री दिवस पर करवाईं विभिन्न गतिविधियां
विज्ञापन

नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा निवारण जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य रवि वर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने ‘नशे को न कहना’ विषय पर संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रभारी नरेंद्र शर्मा, तिलक नारंग और कला देवी की देखरेख में विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार इस अभियान को पूरे वर्ष प्रत्येक माह के अंतिम शनिवार, यानी बैग-फ्री दिवस पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विशिष्ट विषयों पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी विद्यालय के साथ समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। इस बार का विषय ‘तंबाकू को न कहना’ रहा, जिसमें विद्यार्थियों को उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने और अपने परिवार व समाज में जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed