फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness raised on menstrual hygiene in SPU

Mandi News: एसपीयू में मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक

Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Awareness raised on menstrual hygiene in SPU
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की महिला विकास सेल और आंतरिक शिकायत समिति ने मासिक धर्म स्वच्छता बनाए रखने के महत्व को लेकर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मिथकों को दूर करना और बेहतर मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।
विज्ञापन

सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने सशक्त भारत के लिए महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं का स्वास्थ्य सीधे तौर पर उनकी आर्थिक और सामाजिक योगदान देने की क्षमता को प्रभावित करता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ. डेचन अंगमो ने मासिक धर्म स्वच्छता के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। महिला विकास सेल की अध्यक्ष प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मासिक धर्म स्वच्छता में सुधार करना महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन

---
संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया। एसपीयू के कुलपति प्रो. अवस्थी ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, यह हमारे लोकतंत्र की आत्मा है और आज इस दिन हमें संविधान सभा के दूरदर्शी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करनी चाहिए। इस मौके पर सभी संकाय सदस्यों और कर्मचारियों को शपथ भी दिलाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed