फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Awareness raised on menstrual hygiene in Rajwadi

Mandi News: रजवाड़ी में मासिक धर्म स्वच्छता पर किया जागरूक

Mon, 16 Dec 2024 03:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 03:43 PM IST
विज्ञापन
Awareness raised on menstrual hygiene in Rajwadi
बग्गी (मंडी)। सलवाहन के रजवाड़ी में मासिक धर्म स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन पर्यवेक्षक संदीप चौहान की देखरेख में हुआ। पंचायत के उपप्रधान बृज लाल को पर्यवेक्षक संदीप चौहान ने बैज लगाकर सम्मानित किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गाने के माध्यम से ‘वो-दिन’ मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन

साथ ही बेटा-बेटी एक समान का संदेश दिया। जीपीएस सेथल के बच्चों के लिए फन गेम्स करवाई गईं। संदीप चौहान ने पुरुष समाज से महिलाओं के प्रति मासिक धर्म की गलत प्रथाओं और अवधारणाओं को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में वृत्त में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 143 लाभार्थियों को करीब चार लाख की राशि वितरित की जा चुकी है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीला, जमना, बंती, पूनम, हंसा, माया, भुवनेश्वरी, सरला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed