फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aware on road safety in sundernagar,himachal news, mandi news.

सुंदरनगर में एआरटीओ कोमल ने सड़क सुरक्षा पर किया जागरूक

Wed, 20 Jan 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
aware on road safety in sundernagar,himachal news, mandi news.
सुंदरनगर (मंडी)। जनवरी महीने के दूसरे सप्ताह में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है। सरकार ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान आमजन मानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग ने 18 जनवरी से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की शुरुआत कर दी गई है। सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम के तहत एक महीने तक कार्यक्रम चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को परिवहन विभाग मंडी के एआरटीओ कोमल ठाकुर ने वाहनों की पासिंग करवाने आए लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन

एआरटीओ कोमल ठाकुर के साथ एमवीआई साहिल धर्माणी, निजी बस ऑपरेटर यूनियन मंडी के सुरेश ठाकुर और ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान करतार चंदेल भी मौजूद रहे। एआरटीओ कोमल ठाकुर ने कहा कि परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा सप्ताह की जगह पर सड़क सुरक्षा माह मना रहा है। इसमें लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed