फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   students-awarded by chief guest

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर होनहार पुरस्कृत

Wed, 30 Mar 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला/मंडी Updated Wed, 30 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
students-awarded by chief guest
कार्यक्रम प्रस्तुतित के िलए तैयार छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

वल्लभ राजकीय महाविद्यालय में केंद्रीय छात्र संघ का वार्षिक समारोह उत्सव बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें जोगिंद्रनगर महाविद्यालय के प्राचार्य नरवीर सिंह चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर प्रसिद्ध संगीतविद् तथा सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो शुक्ला शर्मा ने बतौर वशिष्ट अतिथि शिरकत की। मुख्यातिथि प्राचार्य ने समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कॉलेज के जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए 11 हजार रुपये की राशि बतौर सहयोग प्रदान की। इस दौरान वशिष्ट अतिथि शुक्ला शर्मा की प्रस्तुति भ्यागड़ा गीत ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता के लिए अपनी ओर से 11 हजार रुपये की राशि बतौर सहयोग भेंट की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


प्रो. नीलम शर्मा, डा. चमन प्रेमी और डा. स्मृति के नेतृत्व में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें पुष्प राज, जितेंद्र कुमार और गोपाल कृष्ण ने प्रथम, अंशुल, सुभाष चंद और जियान लाल द्वितीय तथा मोहर सिंह, मुकेश राणा और प्रवीन कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। मेक इन इंडिया विषय पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता में प्रेरणा व दिव्या प्रथम, गीता तथा अवनीश द्वितीय, ममता और दीपशिखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्चना, हेम प्रभा, सुमन और मोनिका ने सांत्वना पुरस्कार हासिल किए। भाषण में नीमा कुमार प्रथम, पूर्णिमा द्वितीय और प्रतिभा तृतीय, पोस्टर मेकिंग में शीतल प्रथम, गीता ठाकुर द्वितीय और ज्योत्सना तृतीय, निबंध लेखन में सपना गौतम प्रथम, नीलम द्वितीय विशाल ठाकुर तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में कनिका प्रथम, शुष्मा द्वितीय, रीचा तृतीय, स्पॉट पेंटिंग में ममता प्रथम, गीता द्वितीय दीपशिखा तृतीय, लोक गीत में खेम चंद प्रथम, प्रिया द्वितीय रूपेश तृतीय स्थान पर रहे। गजल में खेम चंद प्रथम, जबकि मनीषा द्वितीय स्थान पर रहीं। प्रो राकेश कपूर ने मंडयाली कविता पाठ किया। इस अवसर पर प्रो. अनीता, प्रो नीलम, प्रो चमन प्रेमी, डा स्मृति, प्रो अर्चना, अरूण गुलेरिया, प्रियंका, शिशुबाला, मृतु शर्मा, प्रो. पूर्ण चौहान, प्रो अनुपमा, मोनिका, ओपी ठाकुर, यादविंद्र, डा. निर्मल चौहान, वरिष्ठ प्रो. राकेश कपूर, प्रो. अर्चन सहित सीएससीए अध्यक्ष कोमल शर्मा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed