{"_id":"6a4b4f0f5722a2ec28093664","slug":"aut-mandi-3kg-charas-seized-kasauli-youth-arrested-2026-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: औट में 3.066 किलो चरस के साथ कसौली का युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: औट में 3.066 किलो चरस के साथ कसौली का युवक गिरफ्तार, सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
Mon, 06 Jul 2026 12:15 PM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:15 PM IST
सार
मंडी जिले के औट क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए झलोगी के पास नाकाबंदी के दौरान कसौली निवासी युवक को 3.066 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब चरस के स्रोत और संभावित सप्लाई नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मंडी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत औट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 3.066 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई झलोगी (द्वाड़ा फ्लाईओवर) के पास नियमित वाहन जांच के दौरान की गई।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, थाना औट की टीम क्षेत्र में नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान शक के आधार पर एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.066 किलोग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष ठाकुर निवासी कसौली, जिला सोलन के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना औट में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग करेगी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि चरस की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और नशा तस्करी से जुड़े हर पहलू की पड़ताल की जाएगी।