फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Audition of artists for cultural programs from 19th

Mandi News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन 19 से

Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Audition of artists for cultural programs from 19th
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए नवोदित कलाकारों के ऑडिशन 19 से 23 फरवरी तक पड्डल मैदान स्थित टेबल टेनिस हॉल में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इस बार उभरते गायकों के लिए वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें विजेता के अलावा बेस्ट स्टेज परफॉर्मर और मोस्ट यूनीक वॉयस के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति के अध्यक्ष एवं अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नवोदित गायकों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बॉलीवुड, लोक गायन, हिमाचली, शास्त्रीय गायन, फ्यूजन जैसी गायन विधाओं के हुनरमंद प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदक गायक की आयु एक जनवरी 2025 को 16 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। प्रतियोगिता में बाहरी राज्यों के प्रतिभागी भी भाग ले सकते हैं। इसमें केवल एकल (सोलो) गायन ही रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक गूगल फॉर्म लिंक अथवा ऑफलाइन माध्यम से जिला विकास कार्यालय (ग्रामीण विकास) मंडी में आवेदन कर पंजीकरण करवाया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी सायं 5.00 बजे तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित राठौर ने बताया कि वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि के लिए प्रथम चरण के ऑडिशन महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं के ऑडिशन के साथ ही होंगे। वॉयस ऑफ महाशिवरात्रि का अंतिम चरण 4 मार्च, 2025 को महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में सेरी मंच पर सायं 4:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। उसी दिन इस प्रतियोगिता के विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed