फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   audition for winter cornival

चालीस कलाकारों ने विंटर कार्निवाल को दिए ऑडिशन

Wed, 29 Dec 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
audition for winter cornival
मंडी में होने विंटर कार्निवाल के लिए ऑडिशन देने पहुंचे कलाकार और चयनकर्ता। संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। पर्यटन विभाग हिमाचल प्रदेश और मनाली विंटर कार्निवाल समिति की ओर से कार्निवाल में प्रस्तुतियां देने के लिए मंडी के रामनगर में कलाकारों के ऑडिशन लिए गए। कुल 40 कलाकारों ने ऑडिशन दिए। कार्निवाल आयोजन समिति के संयोजक महेश चंद्रा और ईशा राजपूत ने बताया कि गायन के लिए 15 और मॉडलिंग के लिए 25 युवतियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने सुर-ताल को परखा। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऑडिशन के नतीजे घोषित किए जाएंगे। मॉडलिंग क्वीन में युवतियों ने रैंप पर कैटवॉक, परिचय, और टेलेंट राउंड को पार किया। उन्होंने बताया कि विंटर कार्निवार के लिए प्रदेश व बाहरी राज्यों में भी ऑडिशन लिए गए। अंतिम ऑडिशन 2 जनवरी को मनाली में लिया जाएगा। इसमें बाहरी राज्यों व प्रदेश के छूटे हुए गायक व युवक मंडल भाग ले सकेंगे। इस अवसर पर डीपीआरओ बिलासपुर कुलदीप गुलेरिया, संगीतकार उमेश भारद्वाज व दीपक मट्टूू ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed