फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Audience danced to the songs of Punjabi singer Akhil

Mandi News: पंजाबी गायक अखिल के गानों पर झूम उठे दर्शक

Sat, 22 Mar 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Audience danced to the songs of Punjabi singer Akhil
सुंदरनगर में राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में लुत्फ उठाते दर्शक। संवाद
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायक अखिल और सारेगामापा फेम तन्मय चतुर्वेदी की आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। लोक गायकों और स्थानीय कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया। पहाड़ी, बॉलीवुड और पंजाबी गीतों पर दर्शक खूब झूमे। पहली सांस्कृतिक संध्या में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन


मेला कमेटी अध्यक्ष अमर नेगी ने उन्हें सम्मानित किया। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार पंजाबी गायक अखिल ने मंच पर आते ही एक से बढ़कर एक पंजाबी गीत सुनाकर दर्शकों को खूब झुमाया। उन्होंने अपने प्रसिद्ध गीत ख्वाब ख्वाब, सपने, तेरी कमी, ख्वाब बण के, गल्ला और बेपरवाह सहित कई गीत सुनाकर अपनी आवाज का जादू बिखेरा।
विज्ञापन


सारेगामापा के फाइनलिस्ट रहे तन्मय चतुर्वेदी ने अपने अंदाज में बालीवुड गीत सुनाए। उन्होंने रश्के कमर, सावन में लग गई आग, सोचता हूं, इश्क तेरा तड़पावे, बीड़ी जलाईले, खाई के पान बनारस वाला गाने गाकर दर्शकों को नचाया। सुंदरनगर के ऋषव भारद्वाज ने भी कई शानदार गीत सुनाकर दर्शकों का मनाेरंजन किया। उन्होंने हर किसी को नहीं मिलता प्यार जिंदगी में, जिने मेरा दिल लूटया समेत अन्य गाने गाकर वाहवाही लूटी। इससे पहले संध्या में बिलासपुर की प्रिया, मुस्कान, अनमोल, अश्वनी वर्धन, रिंकू, विजय सोनी ने फिल्मी पंजाबी गीत गाकर संध्या का आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा देवी, अल्का, विद्या देवी, कमलदीप, जासमीन, एकता, कार्तिक, रोहित मेहन, श्रेया, शुभम चोपड़ा, गुंजन, नागेंद्र पाल, सागर, दुर्गा, संयम, करम सिंह, अर्शिया ने भारत नाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति दी। उपिंदर, मीना देवी, कुलदीप कुमार, श्याम ठाकुर ने भी शानदार प्रस्तुति दी। संजय सुकेती ने सुकेती नाटी गाकर दर्शकों को खूब नचाया। नार्थ जोन कल्चर सेंटर के कलाकारों ने भंगड़ा प्रस्तुत किया। ड्रीम टू फ्लाई के बच्चों ने अपने डांस से धमाल मचाया। राजकुमार ने पहाड़ी गीत सुनाकर खूब समा बांधा।


इसके अलावा अनिल कुमार, नवीन, मुकेश बादल, ने भी बॉलीवुड व पहाड़ी गीतों से समा बांधा। इस मौके पर बीडीओ विवेक चौहान, तहसीलदार अंकित शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed