{"_id":"5f6e23858ebc3e9b9575d031","slug":"attempt-to-steal-from-a-hardware-shop-in-sauli-khad-bazar-mandi-news-sml346287896","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौली खड्ड बाजार में हार्डवेयर की दुकान से चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौली खड्ड बाजार में हार्डवेयर की दुकान से चोरी का प्रयास
विज्ञापन
मंडी। सौली खड्ड बाजार में हार्डवेयर की दुकान से चोरी का प्रयास हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपी की शिनाख्त होने के बाद आरोपी को धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दुकान की छत से चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। इसी बीच किसी ने दुकान के मालिक को सूचना दे दी। इसकी भनक आरोपी को लग गई और वह रफूचक्कर हो गया।
हार्डवेयर दुकान के मालिक सुरेश गुप्ता (57) निवासी हाउस नंबर 365/13 सौली खड्ड ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि 24 सितंबर शाम करीब साढ़े छह बजे वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात सूचना मिली कि कोई व्यक्ति उसकी दुकान की छत से कुछ सामान नीचे फेंक रहा है। वह तुरंत अपनी दुकान में पहुंचा। उसने देखा कि दुकान के साथ बाहर सामान से भरी बोरी लटकी थी। जब उसने दुकान खोल कर छत पर जाकर चेक किया तो छत पर लगा दरवाजा खुला था।
बोरी में दुकान का सामान रखा था। शिकायतकर्ता के अनुसार सीसीटीवी में आरोपी धवल कुमार निवासी चांबी निहरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद