फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   attack with knife on women

बासा में दो पक्षों के बीच झगड़ा, महिला पर चाकू से किया वार

Wed, 11 Jan 2017 09:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 11 Jan 2017 09:34 PM IST
विज्ञापन
attack with knife on women
knife

गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल के तहत बासा में बुधवार को आपसी विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला पर चाकू से वार किया गया। जिससे महिला घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर हमला करने के आरोपी पति-पत्नी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन



जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर बासा में आपसी विवाद को लेकर दो महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान स्यांज गांव निवासी खिला देवी पर सेगलागलू निवासी ज्ञान चंद और उसकी पत्नी भुवनेश्वरी ने चाकू से वार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच झगड़े को देख कर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल खिला देवी को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने चाकू कब्जे में लेकर ज्ञान चंद और भुवेश्वरी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



गोहर थाना प्रभारी चांद किशोर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार को पुरानी रंजिश के चलते दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हो गया है। मारपीट में खिला देवी पर ज्ञान चंद और उसकी पति ने चाकू से वार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed