फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Attack on the police team that went to raid the house of chitta smuggler

चिट्टा तस्कर के घर दबिश देने गई पुलिस टीम पर हमला

Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Attack on the police team that went to raid the house of chitta smuggler
मंडी/नेरचौक। बल्ह थाना के तहत कडयाहूं गांव में गुप्त सूचना के आधार पर चिट्टा तस्कर के घर दबिश देने पहुंची एसआईयू की टीम पर आरोपी दो भाइयों ने दराट से जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

हमले में हेड कांस्टेबल को हाथ पर गहरी चोट लगी है। सूचना मिलते ही बल्ह थाना से अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आरोपियों को गांव के समीप जंगल से धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के घर से आठ ग्राम चिट्टा भी पकड़ा है।
विज्ञापन

हमलावरों पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और एनडीपीएस एक्ट के तहत बल्ह थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एसआईयू की टीम पांच सदस्यीय थी। हादसे में घायल हेड कांस्टेबल टीम की अगुवाई कर रहे थे। घर में मौजूद धर्मेंद्र और उसके भाई सोहन लाल ने टीम के साथ बहस शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बात अधिक बढ़ी तो धर्मेंद्र ने दराट लेकर सोहन लाल के साथ पुलिस टीम पर हमला कर दिया। दराट के वार से हेड कांस्टेबल घायल हो गया। सूचना मिलते ही एसएचओ कमलेश की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और हमलावरों को पकड़ा।

घायल को रत्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां हेड कांस्टेबल के हाथ पर पांच टांके लगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल करवाया गया है। रविवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed