Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Athletic Center is giving wings to the dreams of youth

Mandi News: एथलेटिक सेंटर दे रहा युवाओं के सपनों को उड़ान

Tue, 30 Jun 2026 04:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:14 AM IST
विज्ञापन
Athletic Center is giving wings to the dreams of youth
300 से अधिक युवा तीनों पहर बहा रहे पसीना
विज्ञापन

खेलों के जरिये फिटनेस के साथ संवार रहे भविष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश में बढ़ते नशे के बीच जोगिंद्रनगर स्थित खेल सेवा एवं युवा विभाग का एथलेटिक सेंटर युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनकर उभरा है। यहां मंडी और कांगड़ा जिलों के 300 से अधिक युवा सुबह, दोपहर और शाम नियमित अभ्यास कर खेल संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। एथलेटिक्स के साथ फुटबाल और क्रिकेट में भी युवाओं की बढ़ती रुचि सकारात्मक माहौल तैयार कर रही है। कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के साथ भारतीय सेना और पुलिस भर्ती की तैयारियों में जुटे हैं। पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षक नेत्र सिंह निशुल्क प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। जोगिंद्रनगर के एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि एथलेटिक सेंटर में खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए खेल सुविधाओं का और विस्तार किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान बनाने के लिए खेलें सबसे बेहतर विकल्प हैं। मेहनत और नियमित अभ्यास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। -पल्लवी, धाविका
खेल युवाओं को फिट रखने के साथ बेहतर कॅरिअर के अवसर भी उपलब्ध करवाते हैं। नियमित अभ्यास से आत्मविश्वास बढ़ता है और सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी भी मजबूत होती है। -प्रिंस, पुलिस भर्ती अभ्यर्थी
विज्ञापन

खेलें केवल शरीर को ही नहीं बल्कि व्यक्ति की जीवनशैली को भी अनुशासित बनाती हैं। युवाओं को नशे से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम खेलें ही हैं। -नेत्र सिंह, पूर्व सैनिक एवं खेल प्रशिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

खेलों का सकारात्मक नशा युवाओं को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाता है। नियमित अभ्यास से शरीर और मन दोनों मजबूत होते हैं। -आयुष, खिलाड़ी
मौजूदा समय में युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। समाज के हर वर्ग को इस दिशा में आगे आना चाहिए। -दीक्षा, धाविका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed