फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Atharva stood first in Swami Vivekananda General Knowledge competition

Mandi News: स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान स्पर्धा में अथर्व रहे अव्वल

Thu, 07 Nov 2024 04:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
Atharva stood first in Swami Vivekananda General Knowledge competition
एबीवीपी ने घोषित किया परिणाम, सुजल ने हासिल किया दूसरा स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। एबीवीपी ने अक्तूबर में करवाई जिला स्तरीय स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का परिणाम वीरवार को घोषित कर दिया। प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 45 स्कूलों से 1100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें 949 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इनमें असेंट पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर के अथर्व राणा ने जिलेभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी मंडी से सुजल ठाकुर ने दूसरा, एसपीएम मंडी से कनिका तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे स्थान पर डीएवी जोगिंद्रनगर के अनमोल, पांचवें स्थान पर आलोक भारती पब्लिक स्कूल कोटली के तेजेंद्र सिंह रहे। छठे स्थान पर कन्या स्कूल मंडी से शरण्या, सातवें स्थान पर आलोक भारती स्कूल कोटली से अंशिका जबकि एसवीएम मंडी से आदर्श वर्मा ने आठवां स्थान हासिल किया। एबीवीपी के जिला संयोजक अमन ठाकुर ने बताया कि 12 नवंबर को संस्कृति सदन मंडी में विभाग स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्यार्थी परिषद की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed