{"_id":"67ed7fd0b9d063318e07c4d6","slug":"assessment-work-of-the-property-of-yatin-accused-of-chitta-smuggling-has-also-started-mandi-news-c-90-1-mrt1064-152276-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिट्टा तस्करी के आरोपी यतिन की संपत्ति का भी मूल्यांकन कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिट्टा तस्करी के आरोपी यतिन की संपत्ति का भी मूल्यांकन कार्य शुरू
विज्ञापन
मंडी। छह ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी यतिन कपूर की संपत्ति को खंगालने का कार्य जिला पुलिस ने शुरू कर दिया है। अगले 15 दिन तक संपत्ति की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
इसके बाद संपत्ति को सीज करने का कार्य किया जाएगा। नगर निगम के वार्ड पुरानी मंडी निवासी यतिन कपूर दो दिन पहले थार गाड़ी में दो दोस्तों के साथ पकड़ा गया था।
हाल में आरोपी ने थार खरीदी थी। पुलिस ने छह ग्राम चिट्टे के साथ मलोरी टनल के पास गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यतिन कपूर कई सालों से नशे के धंधे में संलिप्त था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एलआर) सचिन हीरेमठ ने बताया कि आरोपी की संपत्ति को खंगालने का कार्य शुरू कर दिया है। हिरासत में भी आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। इसके बाद संपत्ति को जब्त करने संबंधी कार्रवाई की जाएगी।