फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Assault with housekeeper, teeth broken due to punching

Mandi News: गृहरक्षक से मारपीट, मुक्का मारने से हिले दांत

Sun, 07 Jul 2024 07:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 07 Jul 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Assault with housekeeper, teeth broken due to punching
नेरचौक (मंडी)। रात्रि ड्यूटी पर तैनात गृह रक्षक के साथ एक नशेड़ी व्यक्ति ने मारपीट कर उसका मोबाइल फोन चुरा लिया। मारपीट में गृह रक्षक के दांत भी हिल गए हैं। इस संबंध में पुलिस थाना बल्ह में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गृह रक्षक हरीश कुमार पुत्र टोडर राम निवासी गांव गुलाड़, डाकघर कोट, तहसील चच्योट जिला मंडी ने कहा है कि वह शनिवार रात नेरचौक स्थित पुलिस सहायता कक्ष में ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान आधी रात को रमेश कुमार उर्फ बिट्टू निवासी भंगरोटू तहसील बल्ह ने पुलिस सहायता कक्ष का दरवाजा खटखटाया। हरीश कुमार ने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन

बाहर खड़े आरोपी रमेश कुमार ने हरीश से बीड़ी जलाने के लिए लाइटर की मांग की। हरीश ने उसे लाइटर दिया और आरोपी ने बीड़ी जलाई। इस दौरान आरोपी ने चुपके से टेबल पर रखा मोबाइल फोन उठाया और चलता बना। गृह रक्षक ने जब टेबल पर मोबाइल फोन नहीं पाया तो रमेश कुमार से मोबाइल फोन लौटने की बात कही। इससे वह गुस्से से लाल हो गया और गृहरक्षक से बहस करने लगा। इसी बीच रमेश ने हरीश को मुंह पर मुक्का मार दिया। मुंह पर चोट लगने से हरीश के 4-5 दांत हिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ बल्ह पुरुषोतम धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पर पहले से ही स्थानीय लोगों के साथ मारपीट और गाली गलौज करने के कई मामले दर्ज हैं।


आरोपी पहले भी कर चुका है कई झगड़े
आरोपी रमेश कुमार उर्फ बिट्टू नेरचौक कॉलेज के बाहर रेहड़ी लगाता था और मानसिक रूप से परेशान है। कुछ दिन पूर्व भी उसने मेडिकल कॉलेज की एक नर्स के साथ दुर्व्यवहार किया। लोगों के विरोध करने पर आरोपी ने दराट से हमला कर दिया था। आरोपी के व्यवहार को देखते हुए नगर परिषद और पुलिस ने उसकी रेहड़ी बंद करवा है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद वह प्रशासन से गुहार लगाई है कि इससे पहले आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दें, उसे काबू कर थाना में बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed