फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ashang won the gold medal in judo competition

जूडो स्पर्धा में अंशज ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 01 Mar 2021 10:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
ashang won the gold medal in judo competition
जूडो प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि के साथ खिलाड़ी। - फोटो : Mandi
मंडी। जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में युवाओं ने खूब दमखम दिखाया। सोमवार को प्रतियोगिता के समापन पर 33 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। यह प्रतियोगिता 24 से 28 मार्च तक इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में होगी।
विज्ञापन

जूडो संघ के महासचिव जोगिंद्र सिंह आजाद, अध्यक्ष अंकुश सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्रिज चौहान, संयुक्त सचिव जय कुमार, नरेंद्र कुमार, प्रेस सचिव जय कुमार भारद्वाज, खूब राम, राम सिंह चौहान, अमीं चंद भी मौजूद रहे। किड्स वर्ग में लड़कों के 25 किलोग्राम भार वर्ग में भव्य रावत ने स्वर्ण, रेयांस चौहान ने रजत, 30 किलोग्राम भार वर्ग में सान्निध्य ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

सब जूनियर वर्ग लड़कों में 30 किलोग्राम भार वर्ग में डाबर सिंह स्वर्ण, सम्राट सोनी ने सिल्वर, 40 किलोग्राम भार वर्ग में शिवांश गुलेरिया ने स्वर्ण, 45 किलोग्राम में मनीष कुमार ने स्वर्ण, 50 किलोग्राम में शौर्य ने स्वर्ण, 50 किलोग्राम से ज्यादा भार में आशीष चौहान ने स्वर्ण, श्रेयांस शर्मा ने रजत, 60 किलोग्राम भारवर्ग में यतिन ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों में 25 किलोग्राम भार वर्ग में कनिष्का ने स्वर्ण, परिणिता ने रजत, काव्या चौहान और साक्षी ने कांस्य पदक जीता। 30 किलोग्राम भार में निवेदिता ने स्वर्ण और शानवी ने कांस्य पदक लिया। सब जूनियर वर्ग लड़कियों में 25 किलोग्राम भार वर्ग में कोयला देवी ने स्वर्ण, 30 किलोग्राम में शगुन शर्मा ने स्वर्ण, निलाकशी रावत ने रजत, तनवी और मुस्कान ने कांस्य, 35 किलोग्राम भार में वैष्णवी ने स्वर्ण, 45 किलोग्राम भार में श्रेया ने स्वर्ण पदक, 50 किलोग्राम भार वर्ग में विपाशा ठाकुर ने स्वर्ण और स्नेहा ने रजत पदक जीता।

लड़कों में 50 किलोग्राम भार में अंशज ने स्वर्ण, मिंटु शर्मा ने रजत, 55 किलोग्राम भार में लक्की ने स्वर्ण और रिजूल चौहान ने रजत, 60 किलोग्राम भार वर्ग मे दिनेश ने स्वर्ण, रोहन आजाद ने रजत, 73 किलोग्राम भार में पियूष ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। सीनियर वर्ग लड़कों में 55 किलोग्राम भार में सौरव शर्मा ने स्वर्ण, होशियार सिंह ने रजत, नितिन कुमार और अक्षित परमार ने कांस्य पदक लिया। सीनियर वर्ग लड़कियों में 70 किलोग्राम भार में अनिता ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed