फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Asha workers will distribute ORS and zinc medicine at door to door

Mandi News: आशा कार्यकर्ता घरद्वार बांटेंगी ओआरएस और जिंक की दवाई

Thu, 26 Oct 2023 05:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:01 PM IST
विज्ञापन
Asha workers will distribute ORS and zinc medicine at door to door
मंडी। मंडी जिले में दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का दूसरा चरण 11 से 27 नवंबर तक चलेगा। इस विशेष अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से घरों में ओआरएस और जिंक टैबलेट का वितरण किया जाएगा। वे दस्त और निमोनिया के लक्षणों की पहचान करने को लेकर जानकारी भी प्रदान करेंगी। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी के कार्यालय सभागार में सघन दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023 के संदर्भ में आयोजित जिला टास्क फोर्स की बैठक में दी।
विज्ञापन

एडीसी निवेदिता नेगी ने बताया कि यदि इस दौरान कोई बच्चा दस्त या निमोनिया से पीड़ित पाया जाता है तो उसकी घर पर देखभाल और चिकित्सीय उपचार को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में ओआरएस कॉर्नर की स्थापना की जाएगी। वहीं, स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को प्रदर्शन के माध्यम से हाथ धोने की सही विधि सिखाई जाएगी। यह गतिविधियां मंडी जिले में सघन दस्त और निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 से 27 नवंबर तक विशेष अभियान में की जाएंगी।
विज्ञापन

इसमें नवजात शिशु से 5 वर्ष की आयु तक के बच्चों के दस्त और निमोनिया से बचाव को लेकर कार्य किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य इस आयु वय में बच्चों की दस्त व निमेानिया के कारण होने वाली मृत्यु दर को शून्य तक लाने का है। बैठक में राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, रुटीन टीकाकरण और सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान की समीक्षा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

26 नवंबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
बैठक में एडीसी ने 26 नंवबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाने को लेकर भी चर्चा की। यह दिवस सभी स्कूलों और आंगनबाड़ियों में मनाया जाएगा। इस दिन 1 से 19 वर्ष की आयु के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाई जाएगी। इसमें 1 से 2 वर्ष की आयु के बच्चों को आधी गोली तथा 2 से 19 वर्ष की आयु वालों को पूरी गोली खिलाई जाएगी। इसके साथ ही 1 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक भी पिलाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एनके भारद्वाज ने मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़ा 2023, राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस, टीकाकरण और सघन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान के कार्यान्वयन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed