फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Asha Ram of Karsog improved economy through natural farming

Mandi News: करसोग के आशा राम ने प्राकृतिक खेती से सुधारी आर्थिकी

Mon, 07 Oct 2024 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 07 Oct 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
Asha Ram of Karsog improved economy through natural farming
पांच बीघा भूमि पर प्राकृतिक खेती कर सालाना कमा रहा डेढ़ लाख
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। उपमंडल के नरोली गांव के आशा राम ने सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाकर रसायन मुक्त अनाज की पैदावार की है। पांच बीघा भूमि पर प्राकृतिक खेती कर आशा राम सालाना डेढ़ लाख रुपये कमा रहे हैं।
आशा राम का कहना है कि उन्होंने 5.5 बीघा भूमि पर सुभाष पालेकर खेती शुरू कर गेंहू, मटर, राजमाह, मक्का, पुराने अनाज, गोभी, सरसों, जौ आदि फसलों की पैदावार शुरू की। इसके साथ ही इसी जमीन पर अनार का बागीचा भी लगाया है। इसमें मृदुला, कंधारी, कंधारी काबुली, सीड लेस डोलका किस्मों के अनार लगाए हैं और इसके बेहतर परिणाम मिल रहे हैं। अनार की तैयार फसल को क्षेत्र के सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी ही खरीद लेते हैं, जिससे उनकी अच्छी आय हो रही है। अनार से ही वह सालाना 80-90 हजार की आय अर्जित कर रहे हैं। अन्य फसलों से होने वाली आय अलग से है।
विज्ञापन

आशा राम का कहना है कि सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती को अपनाने से पूर्व 5.5 बीघा जमीन पर रसायनों के छिड़काव और खाद आदि पर लगभग 22 से 25 हजार खर्च आता था, जो अब प्राकृतिक खेती करने से 3 से 4 हजार रुपये प्रति माह आ रहा है। इस खेती से मिट्टी की दशा में भी सुधार हुआ है और जमीन में मित्र कीटों की संख्या बढ़ रही है। इस बारे में आत्मा परियोजना के उप निदेशक राकेश कुमार ने बताया कि किसान अब प्राकृतिक खेती से जुड़ कर अच्छी आमदनी अर्जित कर रहे हैं। इसके लिए विभाग से भी उन्हें मदद दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed