फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   As soon as Geeta takes oath, discussion on change in the post of President in NP Ner Chowk intensifies

Mandi News: गीता के शपथ लेते ही नप नेरचौक में अध्यक्ष पद पर बदलाव की चर्चा तेज

Sat, 19 Oct 2024 09:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 19 Oct 2024 09:13 AM IST
विज्ञापन
As soon as Geeta takes oath, discussion on change in the post of President in NP Ner Chowk intensifies
नेरचौक क्षेत्र की डडौर पंचायत में नए पार्षद के रूप में शपथ ग्रहण करने के बाद पार्षद गीता समर्थक
नेरचौक (मंडी)। नगर परिषद नेरचौक में डडौर वार्ड से जीती गीता देवी ने शुक्रवार को पार्षद के रूप में शपथ ली। उन्हें एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद अब भाजपा और कांग्रेस में सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। जल्द नगर परिषद के अध्यक्ष पद में संभावित बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में कांग्रेस के पांच और भाजपा के चार पार्षद हैं। नगर परिषद के चुनाव के समय शुरूआत में कांग्रेस और भाजपा दोनों के चार-चार पार्षद थे। बाद में नगर परिषद नेरचौक के उपाध्यक्ष परम देव के पाला बदलने से अध्यक्ष शालिनी राणा की कुर्सी छिन गई थी। पांच पार्षदों ने अध्यक्ष शालिनी राणा के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। परम देव के कांग्रेस खेमे में शामिल होने से भाजपा के पास तीन पार्षद रह गए थे।
विज्ञापन

परिषद में कुल नौ सीट हैं। 2021 में आठ सीट के लिए चुनाव हुआ था। दोनों दलों के चार-चार समर्थित पार्षद जीतकर आए थे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला बराबरी पर रहा था। बाद में टॉस से निर्णय हुआ। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए सिक्का भाजपा के पक्ष में उछला था। अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला भाजपा की शालिनी राणा व कांग्रेस समर्थित नर्बदा अभिलाषी के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शालिनी राणा की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि पाला बदलकर गए उपाध्यक्ष परमदेव फिर से वापस लौटकर बड़ा उलटफेयर कर सकते हैं।


जीत के बाद गीता मिली थी पूर्व मुख्यमंत्री से
हाल में हुए डडौर वार्ड के उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद गीता देवी ने बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ समर्थकों सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात की थी। तब गीता देवी ने जयराम ठाकुर के समक्ष डडौर वार्ड को पंचायत बनाने का आग्रह किया था। इस पर जयराम ठाकुर ने भरोसा दिया था कि भाजपा की सरकार बनते ही इस वार्ड को पंचायत में मर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed