फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Artificial limbs distributed to 64 disabled people in Bhuli

Mandi News: भ्यूली में 64 दिव्यांगजनों को बांटे कृत्रिम अंग

Sat, 21 Dec 2024 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 04:18 PM IST
विज्ञापन
Artificial limbs distributed to 64 disabled people in Bhuli
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से मंडी के ब्यास सदन भ्यूली में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सदर मंडी, बल्ह, सुंदरनगर तहसील के कुल 64 दिव्यांगजनों को लगभग 8.14 लाख रुपये की राशि के 127 उपकरण प्रदान किए। इसमें व्हीलचेयर, कान की मशीनें, ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किए।

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग और व्हील चेयर, हियरिंग एड आदि सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए करवाए गए। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए सभी उपमंडलों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्हें जरूरत के हिसाब से उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी मंडी समीर, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ पुनीत धर दुबे, आईडीबीआई बैंक के सहायक सामान्य प्रबंधक नितिन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed