फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Art festival organized at District Institute of Education and Training Mandi

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडी में विद्यार्थियों ने बिखेरे कला के रंग

Wed, 16 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Art festival organized at District Institute of Education and Training Mandi
मंडी डाइट में चल रहे जिला स्तरीय कला उत्सव में कार्यक्रम देते कलाकार संवाद - फोटो : Mandi
मंडी। शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान मंडी में जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कला के रंग बिखेरे।
विज्ञापन

जिला परियोजना अधिकारी बलबीर भारद्वाज ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में अलग-अलग खंडों के 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने एकल संगीत गायन, शास्त्रीय संगीत, पारंपरिक लोक, संगीत वादन, नृत्य शास्त्रीय और पारंपरिक लोक विधा में रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम समन्वयक सूरी गुलेरिया ने कहा कि इस अवसर पर वीरेंद्र पाल, कल्याण चंद, मीना ठाकुर, हितेश कुमार, हेमराज, राजेश, सुरेंद्र कुमार लतेश और ईशा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय कला उत्सव में भाग लेंगे। पुरस्कार वितरण समारोह में जिला शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक अमरनाथ राणा भी मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
वोकल म्यूजिक क्लासिकल गर्ल्स में डीएवी सुंदरनगर की विधि पहले, मंडी गर्ल्स स्कूल की बनिता दूसरे, सरकाघाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिया तीसरे स्थान पर रही। वोकल म्यूजिक क्लासिकल ब्वॉयज में मंडी ब्वॉयज स्कूल के प्रितपाल सिंह पहले, जोगिंद्रनगर के मोहित दूसरे स्थान पर रहे। वोकल म्यूजिक ट्रेडिशनल फोक गर्ल्स में मॉडल स्कूल सरकाघाट की सिमरन पहले, करसोग स्कूल की प्रिया दूसरे और सरोआ स्कूल की ममता तीसरे स्थान पर रही। वोकल म्यूजिक ट्रेडिशनल फोक वायस में पनारसा स्कूल के हेमंत ने पहला, डीएवी सुंदरनगर के रक्षित दूसरे और जोगिंद्रनगर के आदित्य तीसरे नंबर पर रहे।
विज्ञापन

क्लासिकल डांस गर्ल्स में सुंदरनगर एमपीएस स्कूल की ईशा पहले, गर्ल्स स्कूल मंडी की श्रेया दूसरे और मजारनु की निताशा तीसरे नंबर पर रही। क्लासिकल वॉयस डांस में घीड़ी स्कूल के टेकचंद पहले, डांस फोक गर्ल्स प्रतियोगिता में नौहली की तमन्ना पहले, महावीर सुंदरनगर स्कूल की सेजल दूसरे, मंडी सीनियर सेकेंडरी की प्रिया तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डांस फोक ब्वॉयज में लपास स्कूल के विकास पहले, आर्य स्कूल सरकाघाट के दीक्षित दूसरे, साइगलू स्कूल के देवांशु तीसरे नंबर पर रहे। इंस्ट्रुमेंटल म्यूजिक परिक्लूसिव गर्ल्स में पियरल कश्यप मंडी पहले स्थान पर रही। इसके अलावा अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed